लाइव न्यूज़ :

स्पाइसजेट ने अंतरिम निश्चित वेतन प्रणाली पेश की, कुछ पायलटों ने वेतन कटौती जारी रहने की बात कही

By भाषा | Updated: September 26, 2021 18:59 IST

Open in App

मुंबई/नई दिल्ली, 26 सितंबर किफायती विमानन सेवाएं मुहैया कराने वाली स्पाइसजेट ने रविवार को कहा कि उसने कैप्टन और सह-पायलट के लिए एक नई ‘‘अंतरिम निश्चित वेतन प्रणाली’’ पेश की है।

स्पाइसजेट ने महामारी के दौरान पायलटों के लिए प्रति घंटा आधार पर वेतन प्रणाली लागू की थी।

विमानन कंपनी ने कहा कि नए वेतन ढांचे के तहत न केवल पायलट के वेतन में काफी बढ़ोतरी होगी, बल्कि निर्धारित न्यूनतम घंटों से अधिक उड़ान भरने वालों को ओवरटाइम का भुगतान भी किया जाएगा।

कुछ पायलटों ने हालांकि स्पाइसजेट द्वारा दिए गए आश्वासन का विरोध किया और दावा किया कि वेतन में लगातार कटौती के कारण वे तनाव का सामना कर रहे हैं।

पायलटों ने दावा किया कि उन्हें उनके कोविड-19 से पहले के वेतन का एक तिहाई या आधा भुगतान ही किया जा रहा था।

स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘कई अन्य विमानन कंपनियों और संगठनों ने महामारी के दौरान कर्मचारियों के अनुबंधों को तोड़ दिया, लेकिन स्पाइसजेट में कोई छंटनी नहीं हुई।’’

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के चलते सामान्य वेतन ढांचे के बहाल होने में देरी हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित