लाइव न्यूज़ :

कोविड जांच प्रमाण पत्र न होने से स्पाइसजेट के चालक दल ने जगरेब में 21 घंटे विमान में बिताए

By भाषा | Updated: May 15, 2021 21:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मई स्पाइसजेट की नयी दिल्ली-जगरेब की उड़ान के चालक दल के सदस्यों के पास कोविड19 संक्रमित नहीं होने के कारण जगरेब हवाई अड्डे पर 21 घंटे विमान के भीतर बिताना पड़ा।

वहां भारत से आने वालों के लिए आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमण न होने की रपट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है।

एयरलाइन ने शनिवार को कहा कि चालक दल के सदस्यों को विमान से बाहन आने नहीं दिया गया और उन्होंने 21 घंटे बाद बिना यात्रियों या माल के दिल्ली के लिए वापसी की उड़ान भरी।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, "भारत से रवाना होने से पहले क्रोएशिया के अधिकारियों से मिले ईमेल में इस बात की पुष्टि की गयी थी कि चालक दल के सदस्यों के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट की जरूरत नहीं है।"

लेकिन जगरेब पहुंचने पर चालक दल के सदस्यों को बताया गया कि आदेश में बदलाव किया गया है। चालक दल के सदस्यों में चार पायलट शामिल थे।

प्रवक्ता ने कहा़, "भारत में कोविड मामलों के अचानक से और भारी तादाद में बढ़ने के कारण चालक दल के सद्स्यों को निर्देश दिया गया कि आरटी-पीसीआर टेस्ट जरूरी है। यह हैरान करने वाली बात थी।"

विमान को वहां के नियमों के अनुसार साफ किया गया और चालक दल के सदस्यों ने वहां विमान में ही 21 घंटे विश्राम करने के बाद वापसी उड़ान भरी। वे वहांके प्रबंध से संतुष्ट थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम