लाइव न्यूज़ :

स्पाइसजेट ने दिल्ली से पाक्योंग के बीच 23 जनवरी से दैनिक उड़ान की घोषणा की

By भाषा | Updated: January 15, 2021 22:59 IST

Open in App

मुंबई, 15 जनवरी सस्ती विमानन सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी स्पाइसजेट ने ने कहा है कि वह 23 जनवरी से दिल्ली और सिक्किम के पाक्योंग हवाईअड्डे के बीच सीधी दैनिक उड़ान का संचालन करेगी।

कंपनी ने अक्टूबर 2018 में कोलकाता से पाक्योंग के लिए पहली वाणिज्यिक उड़ान शुरू की थी।

स्पाइसजेट ने शुक्रवार को बताया कि यह उड़ान बॉम्बार्डियर 400 विमानों द्वारा संचालित होगी, और इसे सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के तहत चलाया जाएगा।

विमानन कंपनी ने कहा कि वह 27 जनवरी से दिल्ली और लेह के बीच एक दूसरे फेरे की शुरुआत करेगी।

स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा, ‘‘हम पाक्योंग और लेह को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ने वाली नई उड़ानें शुरू करके खुश हैं। सिक्किम भारत में सबसे सुंदर और लोकप्रिय यात्रा स्थलों में एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल