लाइव न्यूज़ :

स्पाइसहेल्थ आम लोगों को उपलब्ध कराएगी कोरोना जांच की सस्ती सुविधा

By भाषा | Updated: March 11, 2021 18:05 IST

Open in App

गुरुग्राम, 11 मार्च विमानन कंपनी स्पाइसजेट के प्रवर्तकों की स्वास्थ्य सेवा इकाई स्पाइसहेल्थ आम जन के लिये भी कोविड-19 जांच आरटी-पीसीआर (रियल टाइम रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलीमरेज चैन रिएक्शन) की सुवधा किफायती दर पर शुरू करने जा रही है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि वह यह जांच सुविधा को पहले देश के दो सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों - मुंबई और दिल्ली में शुरू कर रही है। उसका दावा है कि यह देश में कोरोना वायरस जांच की सबसे सस्ती सुविधा है।

विज्ञप्ति के अनुसार स्पाइसजेट के साथ साझेदारी के तहत स्पाइसहेल्थ इस एयरलाइन के यात्रियों को कोविड-19 की यह जांच 299 रुपयों की विशेष कीमत पर उपलब्ध करा रही है। कंपनी सामान्य जनों को 499 रुपये में जांच सुविधा उपलब्ध कराएगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्पाइसहेल्थ कोविड जांच को आसान बनाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए कई राज्य सरकारों और सरकारी चिकित्सा निकायों के साथ काम करती आ रही है। कंपनी ने कहा कि महामारी के खिलाफ अभियान के तहत जांच में तेजी लाने के इरादे से उसने अपनी जांच सुविधाओं को आम जनता के लिए खोलने का निर्णय लिया है।

कंपनी ने कहा है कि ग्राहकों की सुविधा को और अधिक बढ़ाने के लिए स्पाइसहेल्थ की ओर से उनके घरों से सैंपल कलेक्शन की सेवा नाममात्र शुल्क पर शुरू की जाएगी। ‘ऑनलाइन अप्वांइटमेंट’ बुक करके अपने नजदीकी स्पाइसहेल्थ मोबाइल लैब में टेस्ट करवाने का विकल्प भी ग्राहक चुन सकते हैं।

इस बारे में स्पाइसहेल्थ की सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) अवनी सिंह ने कहा, ‘... स्पाइसहेल्थ ने अब कोरोना जांच को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सुलभ कराने के लिये पहल की है। इसके तहत लोगों को सबसे सस्ती और सबसे तेज आरटी-पीसीआर जांच सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। शुरूआती चरण में मुंबई और दिल्ली के नागरिकों को हमारी तेज, आसान जांच सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?