लाइव न्यूज़ :

स्पेक्ट्रम सुधारों से दूरसंचार कंपनियों का वित्तीय बोझ कम होगा : सीओएआई

By भाषा | Updated: October 12, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर उद्योग संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने सरकार द्वारा स्पेक्ट्रम सुधारों को अधिसूचित करने के फैसले का स्वागत किया है। सीओएआई ने कहा कि वित्तीय बैंक गारंटी की जरूरत और एसयूसी को समाप्त करने से दूरसंचार ऑपरेटरों पर वित्तीय बोझ कम होगा।

संगठन ने बयान में कहा कि इन उपायों से दूरसंचार क्षेत्र में कारोबार सुगमता की स्थिति बेहतर होगी।

सीओएआई के महानिदेशक एस पी कोचर ने कहा, ‘‘ये स्वागतयोग्य कदम हैं और इससे दूरसंचार सेवाप्रदाताओं पर वित्तीय बोझ कम होगा। यह दूरसंचार क्षेत्र में कारोबार सुगमता को बेहतर करने की दृष्टि से बेहतरीन कदम साबित होगा।’’

दूरसंचार विभाग ने कहा कि इससे नीलामी में भागीदारी के लिए पात्रता शर्तों के मुद्दे को उचित तरीके से हल किया जा सकेगा। नीलामी में भागीदारी करने वालों के पास पर्याप्त वित्तीय क्षमता सुनिश्चित हो सकेगी। सरकार ने स्पेक्ट्रम को साझा करने के बारे में भी नए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?