लाइव न्यूज़ :

शंघाई सहयोग संगठन में स्टार्टअप, नवोन्मेष के लिए विशेष कार्य समूह की जरूरत: अनुप्रिया पटेल

By भाषा | Updated: October 15, 2021 23:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में सदस्य देशों के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ाने के लिए स्टार्टअप और नवोन्मेष पर एक नया विशेष कार्य समूह बनाने का प्रस्ताव दिया है।

शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

अनुप्रिया ने एसीसीओ की एक बैठक में वीडिया कांफ्रेंस के जरिए हिस्सा लिया।

उन्होंने व्यापार और वाणिज्य में संतुलित और समान विकास के लिए एससीओ के सदस्यों के बीच प्रभावी सहयोग की जरूरत पर भी जोर दिया।

अनुप्रिया ने कहा कि स्टार्ट-अप और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग, अर्थव्यवस्थाओं को महामारी के असर से उबारने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हो सकता है।

केंद्रीय मंत्री ने सभी एससीओ सदस्यों को भारत द्वारा 27-28 अक्टूबर, 2021 के बीच आयोजित किए जाने वाले दूसरे स्टार्ट-अप फोरम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया।

बयान में कहा गया, "उन्होंने स्टार्टअप और नवोन्मेष पर एक नया विशेष कार्य समूह बनाने और पारंपरिक चिकित्सा में सहयोग पर एक नया विशेषज्ञ कार्य समूह स्थापित करने का प्रस्ताव दिया।"

इस बैठक में भारत के अलावा, एससीओ के महासचिव और दूसरे सदस्य देशों - चीन, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी