लाइव न्यूज़ :

Special Vostro Account: 18 देशों के बैंकों ने 30 विशेष वोस्ट्रो खाते खोले, जानें क्या है और कैसे करता है काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2023 19:56 IST

Special Vostro Account: विदेश के लगभग 30 बैंकों ने हमारे 30 बैंकों के साथ करार किया है। अबतक 30 खातों में लेनदेन शुरू हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देखातों का इस्तेमाल विदेश व्यापार के लिए होता है।स्बर बैंक और वीटीबी बैंक को सबसे पहले वोस्ट्रो खाता खोलने की मंजूरी मिली।रूसी बैंक गाजप्रॉम ने भी कोलकाता स्थित यूको बैंक के साथ वोस्ट्रो खाता खोला है।

Special Vostro Account: एचडीएफसी बैंक और यूको बैंक सहित कई बैंकों ने रुपये में विदेशी व्यापार की सुविधा के लिए अब तक 30 विशेष वोस्ट्रो खाते खोले हैं। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। विदेश व्यापार महानिदेशक (डीजीएफटी) संतोष कुमार सारंगी ने कहा कि अब तक करीब 18 देशों ने भारतीय बैंकों के साथ विशेष वोस्ट्रो खाते खोले हैं।

उन्होंने कहा, ''विदेश के लगभग 30 बैंकों ने हमारे 30 बैंकों के साथ करार किया है। अबतक 30 खातों में लेनदेन शुरू हो गया है।'' इन खातों के तहत एक बैंक का धन दूसरे बैंक के पास जमा रहता है। आमतौर पर इन खातों का इस्तेमाल विदेश व्यापार के लिए होता है।

आरबीआई के पिछले साल जुलाई में रुपये में विदेशी व्यापार पर दिशानिर्देश जारी करने के बाद रूस के दो सबसे बड़े बैंक - स्बर बैंक और वीटीबी बैंक को सबसे पहले वोस्ट्रो खाता खोलने की मंजूरी मिली। एक अन्य रूसी बैंक गाजप्रॉम ने भी कोलकाता स्थित यूको बैंक के साथ वोस्ट्रो खाता खोला है। इसकी भारत में कोई शाखा नहीं है।

आरबीआई भारतीय मुद्रा में सीमा पार व्यापार को बढ़ावा देना चाहता है। विशेष वोस्ट्रो खाता खोलने से भारत और रूस के बीच व्यापार के लिए रुपये में भुगतान के निपटान की सुविधा शुरू हो गई है। भारत तेल के लिए रूस को किस अंतरराष्ट्रीय मुद्रा में भुगतान कर रहा है, इस बारे में पूछने पर वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि चूंकि ऊर्जा व्यापार प्रतिबंधों के अधीन नहीं है।

 इसलिए रूस से ऊर्जा व्यापार प्रभावित नहीं हुआ है और भुगतान के लिए सामान्य बैंकिंग चैनलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सारंगी ने कहा कि भुगतान यूरो, डॉलर और दिरहम सहित विभिन्न मुद्राओं में होता है और युआन में भी हो सकता है। बर्थवाल ने कहा कि भुगतान किसी भी परिवर्तनीय मुद्रा में हो सकता है। 

टॅग्स :भारतीय रुपयाभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित