लाइव न्यूज़ :

मुआवजे से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए जीएसटी परिषद का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा: वित्त मंत्री

By भाषा | Updated: July 1, 2021 20:23 IST

Open in App

बेंगलुरु, एक जुलाई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुआवजे से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए जल्द ही वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद का एक विशेष सत्र जल्दी ही आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने साथ ही कहा कि पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरणअच्छे से चलाया जाएगा और सभी राज्यों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

जीएसटी के तहत राज्यों के राजस्व की क्षतिपूर्ति के मुद्दरों पर वित्त मंत्री ने कहा, "मैंने एक विशेष सत्र आयोजित करने का वादा किया है जिसमें हम जीएसटी से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे।’ उन्होंने कर्नाटक के जीएसटी मुआवजे को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि हर राज्य के मुआवजे को लेकर काम किया जाएगा।

यह पूछे जाने पर कि मुआवजे के लिए किस तरह का व्यय निर्धारित किया गया है, निर्मला ने कहा, "मैं इस समय आपको यह जानकारी नहीं दे सकती। यह राशि उस फॉर्मूले के आधार पर तय की जाती है जिसपर पिछले साल सहमति बनी थी और इसी के आधार पर वितरण शुरू किया जाएगा।"

वित्त मंत्री ने आज यहां के येलाहांका परिसर में स्थित कर्नाटक विद्युत निगम लिमिटेड (केपीसीएल) में ऑक्सीजन की सुविधा से लैस 100 बिस्तरों वाले एक कोविड स्वास्थ्य सेवा केंद्र का दौरा किया। यह स्वास्थ्य केंद्र बोइंग इंडिया और सेल्को फाउंडेशन द्वारा वित्तपोषित है।

उन्होंने कर्नाटक में कोविड टीके की कमी को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि हर राज्य को संक्रमण की गंभीरता, जनसंख्या के घनत्व और जनसंख्या के लिए जोखिम के आधार पर टीकों का आवंटन किया जाता है।

निर्मला ने कहा कि सभी राज्यों की जरूरतें पूरी की जाएंगी और "केंद्र सरकार (इसकी) अग्रिम रूप से आपूर्ति करती है ताकि वे सात दिनों पहले घोषणा कर सकें कि कितने टीके दिया जा रहे हैं। ऐसा हर महीने किया जा रहा है, टीके आते रहते हैं।"

उन्होंने कहा, "(टीकों के) प्रवाह का अच्छी तरह से प्रबंधन किया जाएगा। मैं मीडिया के जरिए यह आश्वासन देना चाहती हूं कि सभी लोगों के हितों का ध्यान रखा जाएगा और सबका टीकाकरण होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार