लाइव न्यूज़ :

विशेष अदालत ने रियल्टी कंपनी के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक को 30 जनवरी तक ईडी की हिरासत भेजा

By भाषा | Updated: January 28, 2021 22:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी एक विशेष अदालत ने बृहस्पतिवार को मुंबई की कंपनी ओंकार रियल्टर्स एंड डेवलपर्स के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (एमडी) को मनी लांड्रिंग (धनशोधन) मामले में 30 जनवरी तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया है।

यह मामला यस बैंक में ऋण धोखाधड़ी से जुड़ा है।

कंपनी के चेयरमैन कमल किशोर गुप्ता तथा प्रबंध निदेशक बाबूलाल वर्मा को बुधवार को मुंबई में धनशोधन रोधक कानून (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया था।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने दोनों को बृहस्पतिवार को न्यायमूर्ति ए ए नंदगांवकर की अध्यक्षता वाली विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया। ईडी ने दोनों को पूछताछ के लिए रिमांड पर देने की अपील की। ईडी की अपील को स्वीकार करते हुए अदालत ने गुप्ता और वर्मा को 30 जनवरी तक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया।

ईडी ने 25 जनवरी को समूह और उसके प्रवर्तकों से जुड़े कम से कम 10 परिसरों में छापेमारी की थी। यह छापेमारी स्लम पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) योजना के तहत मिली विभिन्न अनुमतियों का दुरुपयोग करने और कथित रूप से यस बैंक के 450 करोड़ रुपये के ऋण को इधर-उधर करने के लिए की गई थी।

कंपनी ने उस समय ईडी की कार्रवाई को एक ‘नियमित पूछताछ’ करार दिया था और कहा था कि यह मामला उसके खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय में दायर कुछ याचिकाओं से संबंधित है। कंपनी ने कहा था कि उसके कोई भी पैसा इधर-उधर नहीं किया है और सारा कामकाज कानूनी नियमों और नियमनों के तहत किया है।

समूह ने कहा था कि कुछ लोगों ने याचिका में उसके खिलाफ यस बैंक के कोष को इधर-उधर करने के आरोप लगाए हैं, जो गलत हैं।

यस बैंक के सह-प्रवर्तक राणा कपूर (63) और घोटाले में फंसी दीवान हाउसिंग फाइनेंस लि. (डीएचएफएल) के प्रवर्तक कपिल वधावन और धीरज वधावन को ईडी ने पिछले साल साल गिरफ्तार किया था। फिलहाल ये न्यायिक हिरासत में हैं।

कपूर को बुधवार को मुंबई में एक नए मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था। बाद में विशेष अदालत ने कपूर को 30 जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?