लाइव न्यूज़ :

विशेष सीबीआई अदालत ने कोयला घोटाला मामले में पांच को दोषी करार दिया

By भाषा | Updated: September 14, 2021 22:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर विशेष सीबीआई अदालत ने मंगलवार को कोयला घोटाला मामले में पांच लोगों को दोषी ठहराया। यह मामला 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के कार्यकाल के दौरान झारखंड में लालगढ़ (उत्तरी) कोयला ब्लॉक के आबंटन से जुड़ा है।

विशेष न्यायाधीश ने रांची स्थित डोमको प्राइवेट लि. के तत्कालीन प्रबंध निदेशक विनय प्रकाश, तत्कालीन निदेशक वसंत दिवाकर मांजरेकर और परमानंद मंडल, चार्टर्ड एकाउंटेंट संजय खंडेलवाल तथा कंपनी डोमको प्राइवेट लि. को दोषी करार दिया।

अदालत बुधवार को सजा पर दलीलों को सुनेगी।

सीबीआई प्रवक्ता के अनुसार, ‘‘ केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) से 1993 से 2005 के दौरान कोयला ब्लॉक आबंटन मामले में मिले निर्देश के आधार पर सीबीआई ने प्रकरण की प्रारंभिक जांच की थी। उसी जांच के आधार पर मामला दर्ज किया गया।’’

जांच में पाया गया कि 19वीं निगरानी समिति ने लालगढ़ (उत्तर) कोयला ब्लॉक को कंपनी के पक्ष में चिन्हित किया था। इस बारे में कंपनी को 24 नवंबर, 2003 को सूचना दी गयी।

सीबीआई का आरोप है कि डोमको प्राइवेट लि. के प्रवर्तक निदेशक प्रकाश ने अज्ञात लोगों के साथ साठगांठ किया और ब्लॉक के आबंटन को लेकर गलत सूचना दी।

प्रकाश पर आरोप है कि उसने कोयला ब्लॉक आबंटन के बाद कंपनी के शेयर ऊंचे भाव पर बेचकर 7 करोड़ रुपये का लाभ कमाया।

मामले में आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र 22 दिसंबर, 2015 को दाखिल किये गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?