लाइव न्यूज़ :

आईएचएस मार्किट को खरीद रही है एसएंडपी ग्लोबल

By भाषा | Updated: November 30, 2020 20:21 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 30 नवंबर (एपी) एसएंडपी ग्लोबल 44 अरब डॉलर के पूरी तरह से शेयरों के सौदे में आईएचएस मार्किट को खरीद रही है। इस तरह से अमेरिकी शेयर बाजार में आंकड़े और विश्लेषण प्रदान करने वाली दो सबसे बड़ी कंपनियां एक-साथ आ रही हैं।

इस सौदे के तहत आईएचएस मार्किट के हर शेयर के बदले एसएंड ग्लोबल के 0.2838 शेयर दिये जायेंगे।

संयुक्त कंपनी में एसएंडपी ग्लोबल के मौजूदा शेयरधारकों की लगभग 67.75 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि लंदन स्थित आईएचएस मार्किट के शेयरधारक लगभग 32.25 प्रतिशत के मालिक होंगे।

इस सौदे में आईएचएस मार्किट का मूल्यांकन 44 अरब डॉलर किया गया है, जिसमें 4.8 अरब डॉलर का कर्ज शामिल है।

संयुक्त कंपनी का मुख्यालय न्यूयॉर्क में होगा, जहां एस एंड पी ग्लोबल है। इसकी उत्तरी अमेरिका, लैटिन अमेरिका, ईएमईए (यूरोप, पश्चिम एशिया और अफ्रीका) और एशिया प्रशांत के प्रमुख वैश्विक बाजारों में पर्याप्त उपस्थिति होगी।

एसएंडपी ग्लोबल के सीईओ डगलस पीटरसन संयुक्त कंपनी में भी सीईओ रहेंगे। आईएचएस मार्किट के चेयरमैन एवं सीईओ लांस उगला सौदा होने के एक साल बाद तक कंपनी के विशेष सलाहकार रहेंगे।

इस सौदे के अगले साल की दूसरी छमाही में पूरा होने की संभावना है। इसके लिये दोनों कंपनियों के शेयरधारकों की मंजूरी चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?