इंदौर में सोयाबीन रिफाइंड के भाव में तेजी
By भाषा | Updated: December 31, 2020 19:02 IST2020-12-31T19:02:11+5:302020-12-31T19:02:11+5:30

इंदौर में सोयाबीन रिफाइंड के भाव में तेजी
इंदौर, 31 दिसंबर स्थानीय खाद्य तेल बाजार में गुरुवार को सोयाबीन रिफाइंड के भाव में 15 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की तेजी हुई। आज मूंगफली तेल 10 रुपये प्रति 10 किलोग्राम सस्ता बिका।
तिलहन में सोयाबीन 75 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी।कपास्या खली के भाव 50 रुपये प्रति 60 किलोग्राम की तेजी लिए रहे।
तिलहन
सोयाबीन 4450 से 4500,
सरसों (निमाड़ी) 5050 से 5100 रुपये प्रति क्विंटल।
तेल
मूंगफली तेल इंदौर 1390 से 1410,
सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1175 से 1180
सोयाबीन साल्वेंट 1105 से 1110
पाम तेल 1115 से 1120 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।
कपास्या खली
कपास्या खली इंदौर 1350
कपास्या खली देवास 1350
कपास्या खली उज्जैन 1350
कपास्या खली खंडवा 1325
कपास्या खली बुरहानपुर 1325
कपास्या खली अकोला 2050 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।