लाइव न्यूज़ :

डीओसी का आयात मार्च तक खोलने से सोयाबीन तेल-तिलहन, अन्य तेलों में गिरावट

By भाषा | Updated: November 29, 2021 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर पॉल्ट्री कंपनियों की मांग को ध्यान में रखकर 31 मार्च तक तेल रहित खल (डीओसी) के आयात को खोलने से देश के तेल-तिलहन बाजारों में सोयाबीन दाना सहित अन्य कई खाद्य तेल- तिलहनों के भाव नरमी का रुख दर्शाते बंद हुए। सामान्य कारोबार के बीच कुछ तेल-तिलहन के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार सूत्रों ने कहा कि सरकार ने देश में सोयाबीन के तेल रहित खल की कमी को पूरा करने के लिए 31 मार्च तक इसके आयात को खोल दिया है जिसके कारण सोयाबीन दाना और लूज के भाव टूटे। सोयाबीन तिलहन में गिरावट आने के बीच सोयाबीन तेल के साथ-साथ बाकी तेल-तिलहनों के भाव भी दबाव में आ गये जिससे इनकी कीमतों में गिरावट आई।

उन्होंने बताया कि मलेशिया एक्सचेंज में 0.2 प्रतिशत की तेजी थी जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में आधा प्रतिशत की तेजी थी। लेकिन ठंड के मौसम में हल्के तेलों की मांग होने के बीच सीपीओ जैसे जाड़े में जमने वाले तेल की मांग प्रभावित होने से सीपीओ के भाव में नरमी रही। दूसरी ओर पामोलीन की व्यावसायिक मांग के कारण इसके भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।

मंडियों में आवक के बढ़ने से मूंगफली तेल-तिलहन के भाव भी गिरावट के साथ बंद हुए जबकि मूंगफली के सस्ता होने के कारण बिनौला की मांग प्रभावित होने से बिनौला तेल कीमत में भी गिरावट आई।

सूत्रों ने बताया कि सरसों तेल-तिलहन कीमतों में भी गिरावट रही।

बाकी तेल-तिलहनों के भाव अपरिवर्तित रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,720 - 8,750 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 5,800 - 5,885 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 12,750 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 1,870 - 1,995 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,665 -2,690 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,745 - 2,855 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 16,700 - 18,200 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,380 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,030 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,800

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,200 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,100 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,750 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,600 (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन दाना 6,300 - 6,350, सोयाबीन लूज 6,250 - 6,300 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) 3,825 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?