लाइव न्यूज़ :

सोयाबीन, मूंगफली, सीपीओ और पामोलीन तेल में गिरावट, अन्य के भाव स्थिर

By भाषा | Updated: September 14, 2021 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर विदेशी बाजारों में तेजी के बावजूद ऊंचे दाम पर मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को सोयाबीन, मूंगफली तेल तिलहन, कच्चा पॉम तेल (सीपीओ) और पामोलीन तेल कीमत में गिरावट दर्ज हुई। अन्य में स्थिरता रही।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में भाव आधा प्रतिशत ऊंचा रहा जबकि शिकागो एक्सचेंज में कल रात की तेजी के बाद मंगलवार को भाव दो प्रतिशत ऊंचा रहा।

उन्होंने कहा कि सरसों तेल तिलहन की मांग बढ़ने से मंडियों में इसकी आवक बढ़कर लगभग सवा दो लाख बोरी रही। एनसीडीईएक्स वायदा कारोबार में सरसों के अक्टूबर डिलीवरी वाले अनुबंध का भाव सोमवार के मुकाबले 100 रुपये नीचे यानी 8,679 रुपये क्विन्टल चल रहा था। लेकिन वायदा कारोबार में भाव टूटने के बावजूद हाजिर बाजार में भाव नहीं टूटे।

सूत्रों ने कहा कि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की मंडियों में नये सोयाबीन की थोड़ी बहुत आवक शुरु हो गयी है जिससे सोयाबीन के भाव टूटे हैं।

ऊंचे दाम पर मांग कमजोर पड़ने से सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में गिरावट देखने को मिली।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,650 - 8,700 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,675 - 6,820 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,340 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,340 - 2,470 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,700 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,665 -2,715 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,750 - 2,860 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,500 - 18,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,450 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,250 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,000 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,400 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,500 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,980 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख