लाइव न्यूज़ :

ताजा सौदों की लिवाली से सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी

By भाषा | Updated: February 24, 2021 14:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी हाजिर मांग में तेजी की वजह से व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोयाबीन की कीमत 45 रुपये प्रति क्विन्टल की तेजी के साथ 5,022 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में सोयाबीन के मार्च माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 45 रुपये अथवा 0.9 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,022 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 1,45,580 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

सोयाबीन के अप्रैल माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 39 रुपये अथवा 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,991 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई जिसमें 90,905 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार की अधिक मांग को देखते हुए सटोरियों की ताजा लिवाली से मुख्यत: सोयाबीन वायदा कीमतों में तेजी आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?