लाइव न्यूज़ :

‘सोयाबीन डीगम,पॉम तेल में बढ़ी मांग, घरेलू उत्पादकों के हित में तिलहन एमएसपी उपलब्ध कराना जरूरी’

By भाषा | Updated: November 6, 2020 19:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह नवंबर सोयाबीन डीगम की दूसरे तेलों में मिलाने के लिये मांग होने तथा दूसरे तेलों के मुकाबले सस्ता होने से पाम तेल में मांग बढ़ने से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को इन दोनों आयातित तेलों के भाव बढ़त के साथ बंद हुये।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हल्के तेलों में सबसे सस्ता होने के कारण सोयाबीन की त्यौहारी मांग है और इसके अलावा दूसरे तेलों में मिश्रण के लिए भी इस तेल की मांग है।

उन्होंने कहा कि विदेशों से सोयाबीन दाने का आयात बढ़ने से यहां सोयाबीन दाना और लूज में गिरावट रही। आयातित सोयाबीन सस्ता है और यह देश के किसानों के लिए अच्छी खबर नहीं है। सूरजमुखी तेल का भाव न्यूनतम समर्थन (एमएसपी) से 20 प्रतिशत नीचे चल रहा है इस स्थिति को संभालने की आवश्यकता है।

बाजार सूत्रों ने कहा कि तेल उत्पादन में हमें आत्मनिर्भरता हासिल करनी होगी और विदेशों से आयात पर निर्भरता को कम करना होगा। इसके लिए यह सुनिश्चित करना होगा कि किसानों को उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) उपलब्ध हो। तभी किसान प्रोत्साहित होंगे और तिलहन उत्पादन बढ़ेगा।

बाजार के जानकार कहते हैं कि वायदा कारोबार में सटोरियों की चाल से पूरे बाजार को नुकसान पहुंचता है। सटोरिये भाव तोड़ते हैं लेकिन उनके भाव तोड़ने का लाभ न तो उद्योग को होता है और न ही उपभोक्ता को कोई तेल सस्ता मिलता है। सरकार को तिलहनों का वायदा कारोबार बंद कर देना चाहिये तभी आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस पहल हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि आयात शुल्क मूल्य बाजार की घटबढ़ के अनुरूप तय होने चाहिये वायदा बाजार की घटबढ़ को देखते हुये तय नहीं किये जाने चाहिये।

तेल-तिलहन बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,250 - 6,300 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,265- 5,315 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,240 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,055 - 2,115 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 12,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,880 - 2,030 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,000 - 2,110 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,750 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,500 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 9,650 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 8,680 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,400 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 10,050 रुपये।

पामोलीन कांडला- 9,250 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी भाव 4,360 - 4,410 लूज में 4,230 -- 4,260 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये

भाषा राजेश

लीड रुपया बंद

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 40 पैसे बढ़कर 74.36 पर पहुंचा

मुंबई, छह नवंबर घरेलू और वैश्विक बाजारों में सकारात्मक बाजार धारणा के बीच शुक्रवार को रुपये में तेजी लौट आई तथा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह 40 पैसे चढ़कर 74.36 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया।

बाजार सूत्रों ने कहा कि प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से भी रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 74.35 पर खुला और कारोबार के दौरान 74.25 रुपये के उच्च स्तर और 74.41 रुपये के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 40 पैसे ऊंचा रहकर 74.36 पर बंद हुआ।

रुपया बुधवार को 35 पैसे की भारी गिरावट के साथ 10 सप्ताह के निचले स्तर 74.76 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत गिरकर 93.20 पर रहा।

इस बीच वैश्विक तेल मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.75 प्रतिशत गिरकर 40.92 डॉलर प्रति बैरल रह गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा