लाइव न्यूज़ :

सोयाबीन, सीपीओ, पामोलीन और बिनौला तेल कीमतों में सुधार, सरसों और मूंगफली पूर्ववत रहे

By भाषा | Updated: March 5, 2021 19:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मार्च विदेशी बाजारों में तेजी के रुख और स्थानीय मांग के बढ़ने से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शुक्रवार को खाद्य तेलों के भाव में सुधार का रुख रहा तथा सोयाबीन तेल तिलहन, बिनौला, सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में लाभ दर्ज हुआ। सामान्य कारोबार के बीच सरसों और मूंगफली तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर ही बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने कहा कि शिकागो एक्सचेंज में 1.5 प्रतिशत की मजबूती रहने के बीच वैश्विक स्तर पर हल्के तेलों की मांग बढ़ने के बीच सूरजमुखी तेल के भाव 1,565 डॉलर से बढ़कर 1,605 डॉलर प्रति टन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया जिसका बाकी तेल तिलहन कीमतों पर भी अनुकूल असर हुआ। दिल्ली में सूरजमुखी रिफाइंड तेल का भाव, जीएसटी और तमाम शुल्क सहित, बढ़कर 178 रुपये किलो हो गया। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर हल्के तेलों की किल्लत बने रहने के आसार हैं।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सूरजमुखी और सोयाबीन रिफाइंड के भाव में 40 रुपये का अंतर होने से वहां के उपभोक्ताओं ने सूरजमुखी से सोयाबीन का रुख किया है जबकि लगभग छह महीने इनकी कीमतें बराबर थीं। इस वजह से सोयाबीन रिफाइंड सहित इसके अन्य तेल तिलहन कीमतों में सुधार रहा। इसके अलावा अर्जेन्टीना और ब्राजील जैसे प्रमुख उत्पादक देशों में शुष्क मौसम के कारण उत्पादन कम है जिससे यहां सोयाबीन तेल तिलहन कीमतों में सुधार का रुख रहा।

इसके अलावा बांग्लादेश, नेपाल सहित विदेशों में मुर्गी दाने के लिए सोयाबीन के तेल रहित खल (डीओसी) की भारी मांग होने के साथ स्थानीय मांग होने से सोयाबीन में तेजी रही। भारतीय डीओसी में प्रोटीन की अधिक मात्रा होने की वजह से इसे सबसे बेहतर माना जाता है।

सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में सुधार के रुख के बीच सीपीओ की वैश्विक मांग बढ़ने से सीपीओ और पामोलीन तेल कीमतों में पर्याप्त सुधार आया और कीमतें पर्याप्त लाभ दर्शाती बंद हुई।

सामान्य कारोबार के बीच अधिकांश तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बंद हुए।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 5,900 - 5,950 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 6,020- 6,085 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,850 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,380 - 2,440 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 11,650 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,920 -2,010 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,050 - 2,165 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 13,500 - 16,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,800 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,600 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,650 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,700 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,850 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,400 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?