लाइव न्यूज़ :

साउथ इंडियन बैंक का पहली तिमाही में लाभ 87 प्रतिशत घटकर 10.31 करोड़ रहा

By भाषा | Updated: July 22, 2021 21:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली 22 जुलाई निजी क्षेत्र के साउथ इंडिया बैंक (एसआईबी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में सालाना आधार पर उसका शुद्ध लाभ 87.4 प्रतिशत घटकर 10.31 करोड़ रुपये रहा।

इस दौरान बैंक की ब्याज आय कम रही और अवरुद्ध ऋण खातों के लिए नुकसान का प्रावधान ज्यादा करना पड़ा।

बैंक को इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 81.65 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

पिछली तिमाही के आधार पर लाभ बढ़ा है। जनवरी-मार्च,2021 तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 6.79 करोड़ रुपये था।

बैंक ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसकी आय घटकर 2,086.47 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2,171.86 करोड़ रुपये थी।

बैंक को ब्याज के माध्यम से हासिल होने वाली आय भी इस दौरान कम हो कर 1,633.39 करोड़ रुपये रही। जो वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में 1,886.88 करोड़ रूपए थी। इसी तरह तिमाही के दौरान बैंक की निवेश और अन्य स्रोतों से होने वाली आय में भी गिरावट दर्ज की गई है।

बैंक का एनपीए भी अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बढ़कर 8.02 प्रतिशत पर पहुंच गया जो इससे पिछले वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 4.93 प्रतिशत था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?