लाइव न्यूज़ :

सोनी लिव ने बेहतर ग्राहक अनुभव के लिए टीसीएस के साथ साझेदारी की

By भाषा | Updated: July 6, 2021 14:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई आईटी सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने मंगलवार को कहा कि उसने सोनीलिव के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की है, जिसका मकसद ओटीटी स्ट्रीमिंग मंच को एक अभिनव व्यवसाय मॉडल बनाने में मदद करना और ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाना है।

टीसीएस ने कहा कि इस साझेदारी की मदद से सोनीलिव के लिए भविष्य में वृद्धि का रास्ता आसान होगा और वह डिजिटल प्रौद्योगिकी की मदद से चुनौतियों का सामना कर सकेगी।

एक बयान में कहा गया कि साझेदारी से सोनीलिव को टीसीएस की अगली पीढ़ी की डिजिटल क्षमताओं, वैश्विक विशेषज्ञता, डोमेन ज्ञान और नवाचार परिवेश का लाभ मिलेगा।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन एंड स्टूडियो नेक्स्ट के तहत सोनीलिव के कारोबार प्रमुख दानिश खान ने कहा, ‘‘हम अपने प्रौद्योगिकी भागीदार के रूप में टीसीएस को शामिल करके खुश हैं। हम सोनीलिव के उपयोगकर्ता के लिए अनुभव को बेहतर बनाने के लिए भारत, अमेरिका और ब्रिटेन में टीसीएस के दल के साथ मिलकर काम करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार