Sonakshi Sinha Sells Apartment In Mumbai: 2020 में 14 करोड़ में खरीदा और 2025 में 61% का मुनाफा के साथ 22.50 करोड़ रुपये में बेचा?, सोनाक्षी सिन्हा की बल्ले-बल्ले

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 3, 2025 13:57 IST2025-02-03T13:54:27+5:302025-02-03T13:57:31+5:30

Sonakshi Sinha Sells Apartment In Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित अपना अपार्टमेंट 22.50 करोड़ रुपये में बेच दिया है।

Sonakshi Sinha Sells Apartment In Mumbai March 2020 Rs 14 crore sold in January 2025 Rs 22-50 crore Gains 61% Profit Inspector General of Registration IGR | Sonakshi Sinha Sells Apartment In Mumbai: 2020 में 14 करोड़ में खरीदा और 2025 में 61% का मुनाफा के साथ 22.50 करोड़ रुपये में बेचा?, सोनाक्षी सिन्हा की बल्ले-बल्ले

file photo

HighlightsSonakshi Sinha Sells Apartment In Mumbai: मार्च 2020 में 14 करोड़ रुपये में सोनाक्षी सिन्हा द्वारा खरीदा गया था।Sonakshi Sinha Sells Apartment In Mumbai: जनवरी 2025 में 22.50 करोड़ रुपये में बेचा गया। 61 प्रतिशत लाभ कमाया है।Sonakshi Sinha Sells Apartment In Mumbai: 4.48 एकड़ में फैली हुई है और इसमें 4बीएचके अपार्टमेंट हैं।

Sonakshi Sinha Sells Apartment In Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की बल्ले-बल्ले हैं। संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार मुंबई के बांद्रा पश्चिम में अपना अपार्टमेंट 22.50 करोड़ रुपये में बेचा है। यह संपत्ति 81 ऑरेटे में स्थित है, जो एमजे शाह ग्रुप की एक परियोजना है, जो 4.48 एकड़ में फैली हुई है और इसमें 4 बीएचके अपार्टमेंट हैं। स्क्वायर यार्ड्स द्वारा समीक्षा किए गए पंजीकरण महानिरीक्षक (आईजीआर) संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार अपार्टमेंट को मार्च 2020 में 14 करोड़ रुपये में सोनाक्षी सिन्हा द्वारा खरीदा गया था।

जनवरी 2025 में 22.50 करोड़ रुपये में बेचा गया। 61 प्रतिशत लाभ कमाया है। स्क्वायर यार्ड्स ने सोमवार को बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, रियल एस्टेट सलाहकार स्क्वायर यार्ड्स ने इस लेनदेन से संबंधित संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों की समीक्षा की है। इसमें कहा गया, सिन्हा ने 81-ऑरिएट स्थित संपत्ति को बेचा है।

यह एमजे शाह ग्रुप की एक परियोजना है, जो 4.48 एकड़ में फैली हुई है और इसमें 4बीएचके अपार्टमेंट हैं। अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 391.2 वर्ग मीटर (लगभग 4,211 वर्ग फुट) और निर्मित क्षेत्रफल 430.32 वर्ग मीटर (लगभग 4,632 वर्ग फुट) है। स्क्वायर यार्ड्स के अनुसार, इस लेनदेन में 1.35 करोड़ रुपये का स्टाम्प शुल्क भुगतान और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क अदा किया गया।

कंपनी के अनुसार, ‘‘ इसी अपार्टमेंट को सोनाक्षी सिन्हा ने मार्च 2020 में 14 करोड़ रुपये में खरीदा था और हाल ही में इसे 22.50 करोड़ रुपये में बेचा गया, जो खरीद के बाद से मूल्य में 61 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।’’ सिन्हा का 81-ऑरेट में एक और अपार्टमेंट है।

Web Title: Sonakshi Sinha Sells Apartment In Mumbai March 2020 Rs 14 crore sold in January 2025 Rs 22-50 crore Gains 61% Profit Inspector General of Registration IGR

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे