लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय खरीद को दरकिनार करते हुए कुछ राज्य सीधे खरीद रहे हैं जूट बोरियां: सूत्र

By भाषा | Updated: August 9, 2021 19:43 IST

Open in App

कोलकाता, नौ अगस्त कुछ राज्य, अनाज रखने के लिए पटसन बोरियों की खरीद का ऑर्डर मिलों को सीधा देने लगे हैं। यह केन्द्र द्वारा स्थापित व्यवस्था के विपरीत है जहां केन्द्र सरकार बोरियों की जरुरत और मिलों की आपूर्ति क्षमता को ध्यान में रखकर आर्डर देती रही है।

उद्योग सूत्रों ने इसकी जानकारी देते हुये कहा कि पंजाब ने जूट के बोरे की एक लाख गांठ की खरीद के लिए पहले ही निविदा जारी कर दी है और बोली जमा करने की आखिरी तारीख 13 अगस्त रखी है। वहीं, जबकि छत्तीसगढ़ सीधी खरीद के लिए इसी तरह की पेशकश जारी करने की प्रक्रिया में है।

सूत्रों ने कहा, “बड़े खाद्य उत्पादक राज्यों के लिए उनकी मांग की तुलना में जूट बैग का केंद्र का आवंटन कम है और दूसरी बात, शुल्क आयोग की सिफारिशों के बावजूद बोरियों की नई दरों को लागू न करने से सरकारी खरीद मार्ग के तहत आपूर्ति में कुछ मंदी आई है, क्योंकि मिलों को घाटा हो रहा था।”

उन्होंने कहा, "सरकार को कम आपूर्ति की आशंका है, जहां कच्चे जूट की कीमत में वृद्धि के कारण मिलों को बोरियों के उत्पादन से नुकसान बढ़ने का संदेह है।’’

सूत्रों ने बताया कि जूट के बोरे की सीधी आपूर्ति के संबंध में पंजाब के खाद्य विभाग के अधिकारी पहले ही पश्चिम बंगाल का दौरा कर चुके हैं।

इंडियन जूट मिल्स एसोसिएशन के सूत्रों ने कहा कि इस बात की प्रबल संभावना है कि केंद्र सरकार गेहूं पैकेजिंग ऑर्डर में मौजूदा 100 प्रतिशत के स्थान पर 45 प्रतिशत की कमी का फैसला कर सकती है, जो पश्चिम बंगाल की अर्थव्यवस्था को ऐसे समय में झटका दे सकती है जब बंपर फसल की उम्मीद की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार स्थिति से अवगत है और इस तरह के किसी भी कदम का विरोध करेगी।

टिप्पणी के लिए राज्य के खाद्य मंत्री से संपर्क नहीं किया जा सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा