लाइव न्यूज़ :

सौर ऊर्जा डेवलपरों ने कहा, बजट में उपकरणों पर मूल सीमा शुल्क लगाने से परहेज करे सरकार

By भाषा | Updated: January 24, 2021 14:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जनवरी सौर ऊर्जा डेवलपरों ने सरकार से आगामी बजट में सौर ऊर्जा उपकरणों पर मूल सीमा शुल्क (बीसीडी) लगाने से बचने की मांग की है। डेवलपरों का कहना है कि अभी कुछ समय के लिये सरकार को सौर ऊर्जा उपकरणों पर मूल सीमा शुल्क लगाने से बचना चाहिये।

डेवलपरों को आशंका है कि यदि अभी शुल्क लगाया जाता है तो 2022 तक 175 गीगावॉट अक्षय ऊर्जा का सरकार का लक्ष्य पटरी से उतर सकता है।

उद्योग जगत के अनुमान के अनुसार, देश में 35 गीगावॉट नवीकरणीय (अक्षय) ऊर्जा क्षमता के लिये 1.75 लाख करोड़ रुपये के निवेश की आवश्यकता है। लगभग 50 गीगावॉट स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाएं क्रियान्वयन में हैं। भारत ने पहले ही 90 गीगावॉट अक्षय ऊर्जा की क्षमता प्राप्त कर ली है, जिसमें 37 गीगावॉट सौर और 38 गीगावॉट पवन ऊर्जा शामिल है।

भारत का 2022 तक 175 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य है। इसमें 100 गीगावॉट सौर और 60 गीगावॉट पवन ऊर्जा शामिल है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को आम बजट पेश करेंगी।

इससे पहले पिछले साल जून में बिजली मंत्री आर के सिंह ने सौर उपकरणों पर मूल सीमा शुल्क लगाने के सरकार के इरादे के बारे में स्पष्ट रूप से संकेत दिया था।

सोलर पावर डेवलपर्स एसोसिएशन (एसपीडीए) के महानिदेशक शेखर दत्त ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘घरेलू निर्माताओं के परिपक्व होने तक सौर उपकरणों पर बीसीडी को स्थगित करने की आवश्यकता है। कोविड-19 महामारी के कारण आपूर्ति श्रृंखला के वर्तमान व्यवधान को देखते हुए सौर उपकरणों के आयात पर निर्भरता को कम किया जाना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?