लाइव न्यूज़ :

फ्लिपकार्ट में 50-60 करोड़ डालर का निवेश कर सकता है साफ्टबैंक: सूत्र

By भाषा | Updated: June 4, 2021 19:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून जापान का साफ्टबैंक समूह फ्लिपकार्ट में 50-60 करोड़ डालर की पूंजी लगाने के लिए कंपनी से बातचीत कर रहा है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

फ्लिपकार्ट ऑनलाइन खुदरा बाजार मंच चलाती है और इसका स्वामित्व अमेरिकी खुदरा कंपनी वालमार्ट के पास है। साफ्टबैंक तीन साल पहले फ्लिपकार्ट में अपने शेयर बेज कर निकल गया था। सूत्रों ने बताया कि फ्लिपकार्ट इस समय कई निवेशकों से बात कर रही है। इसमें साफ्टबैंक भी है।

सूत्रों ने कहा कि साफ्टबैंक समूह कंपनी में फिर 50 करोड़ से 60 करोड़ डालर के बीच निवेश कर सकता है। भारतीय रुपये के हिसाब से यह निवेश 3,652 करोड़ रुपये से 4,382 करोड़ रुपये के बीच होगा।

उनका कहना है कि इस दौर में सिंगापुर सरकार का निवेश कोष जीआईसी और कनाडा का पेंशन कोष सीपीपीआईबी भी निवेश कर सकते है। निवेश के लिए इस समय कंपनी का मूल्यांकन 30-32 अरब डालर का हो सकता है।

साफ्टबैंक ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इनकार किया। जीआईसी और सीपीपीआईबी से प्रतिक्रिया के लिए संपर्क नहीं हो सका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस