लाइव न्यूज़ :

भारत में अगले साल 5-10 अरब डॉलर का निवेश कर सकती है सॉफ्टबैंक

By भाषा | Updated: November 11, 2021 22:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर भारत की कई स्टार्टअप कंपनियों में निवेश करने वाली फर्म सॉफ्टबैंक अगले साल अनुकूल कंपनियां मिलने पर यहां 5-10 अरब डॉलर का निवेश और कर सकती है।

सॉफ्टबैंक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजीव मिश्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि सही मूल्यांकन पर सही कंपनियां मिलने की स्थिति में उनकी फर्म भारत में वर्ष 2022 में 5-10 अरब डॉलर का निवेश करने की सोच रही है।

मिश्रा ने ब्लूमबर्ग के छठवें 'इंडिया इकोनॉमिक फोरम 2021' को संबोधित करते हुए कहा कि सॉफ्टबैंक भारत में करीब एक दशक से निवेश करती आ रही है और पिछले छह वर्षों में ही करीब 14 अरब डॉलर का निवेश कर चुकी है।

उन्होंने कहा, "इस साल हम अब तक तीन अरब डॉलर का निवेश कर चुके हैं और आगे भी निवेश के मौके देख रहे हैं। हमने भारत में 24 कंपनियों में निवेश किया है।"

उन्होंने कहा, "अगर हमें सही कंपनियां मिलीं तो हम अभी पांच से 10 अरब डॉलर का निवेश और कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए सही मूल्यांकन वाली कंपनियां होना जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?