लाइव न्यूज़ :

चालू वित्त वर्ष में अबतक छोटी कंपनियों के शेयरों ने दिया ‘बड़ा’ रिटर्न

By भाषा | Updated: October 31, 2021 15:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर छोटे कंपनियों के शेयरों ने चालू वित्त वर्ष में अब तक निवेशकों को अधिक प्रतिफल या रिटर्न दिया है। इन कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन बड़ी कंपनियों की तुलना में बेहतर रहा है।

चालू वित्त वर्ष में अब तक बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स (छोटी कंपनियों के शेयर का सूचकांक) 7,333.47 अंक यानी 35.51 प्रतिशत उछल चुका है, जबकि मिडकैप (मझोली कंपनियों के शेयर का सूचकांक) 5,096.41 अंक यानी 25.25 प्रतिशत चढ़ा है।

इसकी तुलना में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 9,797.78 अंक यानी 19.78 प्रतिशत चढ़ा है।

ट्रेडिंगो के संस्थापक पार्थ न्यति ने कहा, "हम एक संरचनात्मक तेजड़िया बाजार में हैं जहां मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन बेहतर होता है और हम देख रहे हैं कि ऐसा ही हो रहा है। व्यापक बाजार की तुलना में बेहतर प्रदर्शन का दूसरा कारण खुदरा निवेशकों की मजबूत भागीदारी है और इसमें प्रौद्योगिकी से मदद मिल रही है। इससे देशभर में शेयर बाजार की पैठ बढ़ाने में मदद मिल रही है।"

उन्होने कहा, "अगर हम वित्त वर्ष 2021-22 की पहली छमाही को देखें तो हम विदेशी संस्थागत निवेशक लगातार बिकवाली कर रहे हैं, जो कि बड़ी कंपनियों के शेयरों के छोटी कंपनियों की तुलना में खराब प्रदर्शन का एक और कारण है। हालांकि, कुल मिलाकर भारतीय शेयर बाजारों का प्रदर्शन वैश्विक शेयर बाजारों की तुलना में काफी बेहतर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम