लाइव न्यूज़ :

अगले साल की पहली छमाही में आईपीओ ला सकती है स्नैपडील

By भाषा | Updated: December 1, 2021 21:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर ई-कॉमर्स क्षेत्र की कंपनी स्नैपडील अगले साल की पहली छमाही में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी अगले कुछ सप्ताह में आईपीओ के लिए दस्तावेज (डीआरएचपी) दाखिल करने पर विचार कर रही है।

घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि कंपनी 25 करोड़ डॉलर (करीब 1,870 करोड़ रुपये) का आईपीओ लाने पर विचार कर रही है। इस आधार पर स्नैपडील का मूल्यांकन करीब 1.5-1.7 अरब डॉलर बैठेगा।

सूत्रों ने बताया कि स्नैपडील की दिसंबर-जनवरी के दौरान आईपीओ के लिए दस्तावेज जमा कराने की योजना है। आवश्यक मंजूरियों के बाद कंपनी 2022 की पहली छमाही में आईपीओ ला सकती है।

सूत्रों ने कहा कि आईपीओ के तहत कंपनी के संस्थापक शेयर नहीं बेचेंगे। प्रमुख शेयरधारक भी अपने शेयर कायम रखेंगे।

इस बारे में संपर्क करने पर स्नैपडील ने टिप्पणी से इनकार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?