लाइव न्यूज़ :

एसएमईवी ने सरकार के फेम-दो प्रमाणपत्र की वैधता बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया

By भाषा | Updated: April 13, 2021 16:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल सोसायटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक वेहिकल्स (एसएमईवी) ने सरकार के फेस-दो प्रमाणन की वैधता को एक साल बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया है।

भारी उद्योग विभाग ने परीक्षण एजेंसियों द्वारा जारी प्रमाणपत्र और राष्ट्रीय मोटर वाहन बोर्ड (एनएबी) तथा डीएचआई द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को दी गई मंजूरियों को 31 मार्च, 2021 से एक साल आगे बढ़ा दिया है।

फेम-दो (हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों के विनिर्माण और तेजी से अपनाने की योजना) के तहत मांग प्रोत्साहन के लिए मूल रूप से विनिर्माताओं को पुन: अनुमोदित प्रमाणपत्र जमा कराने की जरूरत होती है।

इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माताओं के संगठन एसएमईवी के महानिदेशक सोहिंदर गिल ने बयान में कहा, ‘‘इस उपाय से उन ओईएम को काफी राहत मिलेगी, जो 31 मार्च, 2021 तक अपना निर्मित वाहनों का स्टॉक बेच नहीं पाए हैं।’’

हालांकि, उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग ‘ई-मोबिलिटी’ को समर्थन के लिए सरकार की ओर से अन्य नीतिगत हस्तक्षेप का इंतजार कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई