लाइव न्यूज़ :

इस साल ‘छोटे’ शेयरों ने दिया निवेशकों को ‘बड़ा’ रिटर्न

By भाषा | Updated: December 29, 2021 15:35 IST

Open in App

(सुमेधा शंकर)

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर इस साल यानी 2021 में छोटी कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों को बड़ा रिटर्न (प्रतिफल) दिया है। दलाल पथ पर जोरदार तेजी के बीच इस साल छोटी कंपनियों में निवेश करने वाले निवेशकों को 60 प्रतिशत तक का रिटर्न मिला है। माना जा रहा है कि नए साल में भी छोटे शेयरों का यह प्रदर्शन जारी रहेगा।

कोविड-19 महामारी की वजह से पैदा हुई अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय शेयर बाजारों के लिए यह साल काफी अच्छा रहा है। शेयर बाजारों के अच्छे प्रदर्शन का सबसे अधिक फायदा छोटे शेयरों को मिला है।

जनवरी में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 50,000 अंक के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचा था। अक्टूबर में यह 61,000 अंक पर पहुंच गया।

इस साल दिसंबर तक मिडकैप सूचकांक में 6,712.46 अंक या 37.41 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई है। वहीं स्मॉलकैप में 10,824.78 अंक या 59.81 प्रतिशत का उछाल आया है।

इनकी तुलना में बीएसई सेंसेक्स 10,146.15 अंक या 21.24 प्रतिशत चढ़ा है।

ट्रेडिंगो के संस्थापक पार्थ न्यति ने कहा, ‘‘हमारा संरचनात्मक रूप से तेजड़िया बाजार है जहां मिडकैप और स्मॉलकैप का प्रदर्शन मुख्य सूचकांक से बेहतर रहता है। हालांकि, दीर्घावधि के पूंजीगत लाभ (एलटीसीजी) की घोषणा तथा म्यूचुअल फंड उद्योग में नियामकीय बदलावों की वजह से 2018 की शुरुआत से मार्च, 2020 तक मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों के लिए काफी मुश्किल समय रहा।’’

उन्होंने कहा कि आर्थिक सुधारों की घोषणाओं की वजह से भी कई छोटी कंपनियों के शेयर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

शेयर बाजारों में जोरदार तेजी को वैश्विक केंद्रीय बैंकों के नकदी समर्थन और व्यापक स्तर पर टीकाकरण से मदद मिली है।

इस साल 19 अक्टूबर को मिडकैप सूचकांक अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 27,246.34 अंक पर पहुंच गया। इसी दिन स्मॉलकैप भी 30,416.82 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 19 अक्टूबर को अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 62,245.43 अंक पर पहुंचा था। वर्ष 2020 की शुरुआत में महामारी की वजह से शेयर बाजार भी बुरी तरह प्रभावित हुए थे। लेकिन उसके बाद से बाजारों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

पाइपर सेरिका के संस्थापक अभय अग्रवाल ने कहा, ‘‘छोटे शेयरों के मुख्य सूचकांक की तुलना में बेहतर प्रदर्शन के कई कारण हैं। वर्ष 2017 में बेहतर प्रदर्शन के बाद छोटे शेयरों का प्रदर्शन बड़े शेयरों की तुलना में कमजोर रहा था। ऊंची वृद्धि वाले छोटे शेयरों में निवेश की इच्छा की वजह से इस साल इनका प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है।’’

अग्रवाल ने कहा कि इसके अलावा विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने इस साल के अंतिम महीनों में बड़ी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली की है। वहीं दूसरी ओर स्मॉलकैप में घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई), उच्च संपदा वाले लोगों (एचएनआई) तथा खुदरा निवेशकों का निवेश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?