लाइव न्यूज़ :

अगस्त में नियुक्ति की गतिविधि में मामूली वृद्धि

By भाषा | Updated: September 20, 2021 14:32 IST

Open in App

मुंबई, 20 सितंबर इंजीनियरिंग, लॉजिस्टिक, कृषि आधारित उद्योगों सहित अन्य क्षेत्रों में नौकरियों के विज्ञापन में कमी के कारण अगस्त में भर्ती की गतिविधि में एक प्रतिशत की मामूली वृद्धि दर्ज की गयी। भर्ती की गतिविधि में इससे पिछले महीने में थोड़ा सुधार हुआ था। सोमवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।

क्वेस कॉर्प की कंपनी मॉन्स्टर डॉट कॉम के मॉन्स्टर एम्प्लॉयमेंट इंडेक्स के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में नौकरियों के विज्ञापन देने से जुड़ी गतिविधि में पिछले महीने (जुलाई) की तुलना में एक प्रतिशत की वृद्धि के साथ कुल मिलाकर मामूली वृद्धि दर्ज की गयी।

आंकड़ों के अनुसार नौकरियों के कुल विज्ञापन डाले जाने की संख्या में साल-दर-साल (अगस्त 2021 बनाम अगस्त 2020) आधार पर 14 प्रतिशत का सुधार हुआ है, जो आगे एक मजबूत सुधार का संकेत देता है।

रिपोर्ट में कहा गया कि महामारी की दूसरी लहर के प्रभाव के बावजूद, पिछले छह महीनों में नौकरी की मांग में क्रमिक रूप से पांच प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी।

अगस्त तक, नौकरियों के लिए ऑनलाइन विज्ञापन के लिहाज से परिधान/कपड़े/चमड़े, रत्न एवं आभूषण उद्योग (24 प्रतिशत) में महीने-दर-महीने सकारात्मक वृद्धि देखी गयी, इसके बाद उत्पादन एवं विनिर्माण (आठ प्रतिशत), तेल/गैस/पेट्रोलियम/विद्युत (छह प्रतिशत), पोत परिवहन/समुद्री (चार प्रतिशत), और बीपीओ/आईटीईएस (तीन प्रतिशत) उद्योग का स्थान रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?