लाइव न्यूज़ :

स्काई एयर दुबई एयर शो में भारत निर्मित ड्रोन का प्रदर्शन करेगी

By भाषा | Updated: November 14, 2021 20:12 IST

Open in App

मुंबई, 14 नवंबर ड्रोन डिलीवरी प्रौद्योगिकी स्टार्टअप कंपनी स्काई एयर दुबई एयर शो में भारत निर्मित ड्रोन का प्रदर्शन करेगी। यह ऐसा करने वाली देश की पहली ऐसी संस्था होगी।

स्काई एयर ने कहा कि वह रविवार को खाड़ी देश में शुरू हुए पांच दिवसीय दुबई एयरशो के 17वें संस्करण में अपनी अत्याधुनिक तकनीक का प्रदर्शन करेगा।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि स्काई एयर अपने प्रमुख 'स्काई एयर वन' का प्रदर्शन करेगी, जो पांच किलोग्राम भार वहन करने की क्षमता वाला एक मल्टीकॉप्टर है, जिसकी 40 किमी/घंटा की गति और 20 किलोमीटर की परिचालन सीमा है।

दुबई वर्ल्ड सेंट्रल में दुबई एयरशो में 148 देशों के 1,200 से अधिक प्रदर्शकों के भाग लेने की उम्मीद है।

इसके अलावा, अग्रणी निर्माता कंपनियों और एयरलाइनों के 160 से अधिक विमानों की प्रदर्शन लगाई जाएगी, जबकि 80 से अधिक स्टार्टअप और 20 देशों के पवेलियन भी प्रदर्शन में शामिल होंगे, जिनमें पांच नए प्रतिभागी जैसे ब्राजील, बेल्जियम, चेक गणराज्य, स्लोवाकिया और इज़राइल हैं।

उल्लेखनीय है कि दुबई का द्विवार्षिक एयर शो रविवार को शुरू हो गया।

इस साल, हालांकि, कोविड-19 महामारी के बीच उड़ान और यात्रा की दयनीय स्थिति और विमान निर्माताओं को प्रभावित करने वाली वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में देरी के कारण पांच-दिवसीय प्रदर्शनी पिछले वर्षों की तुलना में बहुत अधिक साधारण रहने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?