लाइव न्यूज़ :

स्काई एयर, ड्रोनआचार्य, फ्लिपकार्ट मिलकर तेलंगाना में ड्रोन के जरिये वैक्सीन वितरण करेंगे

By भाषा | Updated: September 30, 2021 21:41 IST

Open in App

मुंबई 30 सितंबर स्काई एयर और ड्रोनआचार्य मिलकर फ्लिपकार्ट एयर कंसोर्सियम के तहत तेलंगाना में ड्रोन के जरिये कोविड के रोकथाम टीकों का वितरण करेंगे।

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने इसके लिए तेलंगाना सरकार के साथ समझौता भी किया है ताकि उसकी परियोजना 'मेडिसिंस फ्रॉम द स्काई' के तहत दूरदराज के क्षेत्रों में चिकित्सा आपूर्ति के लिए ड्रोन की तैनाती सुनिश्चित की जा सके।

इस संघ में फ्लिपकार्ट, स्काई एयर, ड्रोन आचार्य एरियल इनोवेशन, एल्टीट्यूड एंजेल और अल्टरनेटिव ग्लोबल (बैगमो के साथ साझेदारी में) शामिल हैं।

स्काई एयर ने विज्ञप्ति में बताया कि संघ की योजना एक सप्ताह में 60 जगहों पर वितरण करने की है।

स्काई एयर मोबिलिटी के सह-संस्थापक स्वप्न जक्कमपुडी ने कहा कि अगले एक सप्ताह के अंदर 60 से अधिक जगहों पर ड्रोन के माध्यम से वितरण करने की उम्मीद कर रहे हैं और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में ड्रोन का इस्तेमाल कहा किया जा सकता है, उसका भी परीक्षण करेंगे।

ड्रोनआचार्य के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष प्रतीक श्रीवास्तव ने कहा कि ड्रोन के जरिये उत्पादों की आपूर्ति ई-कॉमर्स, स्वास्थ्य क्षेत्र और आपदा प्रतिक्रिया क्षेत्रों में क्रांति लाने जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?