लाइव न्यूज़ :

एसजेवीएन ने हरित ऊर्जा परियोजनाओं के लिये इरेडा के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये

By भाषा | Updated: December 7, 2020 19:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी एसजेवीएनएल ने हरित ऊर्जा परियोजनाओं के लिये भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने एक बयान में कहा कि इरेडा हरित ऊर्जा परियोजनाओं के लिये एसजेवीएनएल को सेवाएं उपलब्ध कराएगी। साथ ही अगले पांच साल में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाएं लगाने और अधिग्रहण को लेकर कार्य योजना तैयार करने में मदद करेगी।

सहमति पत्र पर एसजेवीएनएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा और इरेडा के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास ने ‘ऑनलाइन’ हस्ताक्षर किये।

शर्मा ने कहा कि एसजेवीएनएल 2022 तक 1,75,000 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता स्थापित करने के लक्ष्य में योगदान करने को लेकर प्रतिबद्ध है। इस दिशा में पहले ही कदम उठाये जा चुके हैं और फिलहाल एसजेवीएनएल गुजरात के धोलेरा में 100 मेगावाट और 100 मेगावाट क्षमता की राघनसेदा सौर बिजली परियोजना पर काम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?