लाइव न्यूज़ :

स्वर्ण बांड की छठी खेप जारी, निर्गम मूल्य 3,835 रुपये प्रति ग्राम

By भाषा | Updated: October 21, 2019 17:43 IST

वित्त मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार ‘सरकारी स्वर्ण बांड योजना 2019-20 - छठी श्रंखला’ में निवेश की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर 2019 है। इसी दिन धनतेरस भी है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने स्वर्ण बांड योजना के तहत बांड की छठी खेप बिक्री के लिए सोमवार को जारी की। स्वर्ण बांड की दर 3,835 रुपये प्रति ग्राम स्वर्ण के भाव के आधार पर रखी गयी है।

धनतेरस की मांग को देखते हुए सरकार ने स्वर्ण बांड योजना के तहत बांड की छठी खेप बिक्री के लिए सोमवार को जारी की। इसके लिए स्वर्ण बांड की दर 3,835 रुपये प्रति ग्राम स्वर्ण के भाव के आधार पर रखी गयी है।

वित्त मंत्रालय के आधिकारिक बयान के अनुसार ‘सरकारी स्वर्ण बांड योजना 2019-20 - छठी श्रंखला’ में निवेश की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर 2019 है। इसी दिन धनतेरस भी है। बयान में कहा गया है कि इस बांड पर ब्याज की गणना 30 अक्टूबर से की जाएगी। सरकार ने ऑनलाइन बांड खरीदने और डिजिटल भुगतान करने वालों को 50 रुपये प्रति ग्राम छूट देने की भी घोषणा की है।

मंत्रालय ने कहा कि ऐसे निवेशकों के लिए स्वर्ण बांड का निर्गम मूल्य 3,785 रुपये प्रति ग्राम होगा। अक्टूबर में दिवाली से जुड़ी खरीद को देखते हुए सरकार ने महीने की शुरुआत में ही इस बांड की पांचवी खेप जारी की थी। देश में सोने को निवेश के रूप में देखा जाता है। ऐसे में असल सोने की मांग को कम करने और घरेलू बचत का एक हिस्सा इस ओर मोड़ने के लिए सरकार ने नवंबर 2015 में इस बांड को पेश किया था। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम