लाइव न्यूज़ :

कोविड प्रतिबंधों में ढील के बाद 10 में से छह कंपनियों ने ‘वर्क फ्रॉम होम’ नीति अपनाई : सर्वे

By भाषा | Updated: November 29, 2021 19:24 IST

Open in App

मुंबई, 29 नवंबर कोविड-19 महामारी ने नियोक्ताओं को कारोबार में बने रहने के नये तरीके तलाशने और उन्हें अपनाने के लिए प्रेरित किया है। एक सर्वे में यह तथ्य सामने आया है कि कोविड प्रतिबंधों में ढील के बावजूद 10 में से छह यानी 60 प्रतिशत कंपनियों ने 'वर्क फ्रॉम होम' (घर से काम) की नीति को अपनाया है।

वित्तीय परामर्श कंपनी ग्रांट थॉर्नटन भारत के एक सर्वेक्षण के अनुसार, 65 प्रतिशत से अधिक नियोक्ताओं ने या तो 'वर्क फ्रॉम होम' को एक नीति के रूप में पेश किया है या अपने यहां लागू इस नीति का मूल्यांकन कर रहे हैं जो उनकी परिपक्वता और अपने कर्मचारियों में विश्वास को दर्शाता है।

यह सर्वेक्षण ग्रांट थॉर्नटन भारत द्वारा सोशल मीडिया मंचों पर 4,650 उत्तरदाताओं के बीच ऑनलाइन किया गया था।

हालांकि, यह पाया गया कि विनिर्माण, यात्रा एवं आतिथ्य, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सेवाओं जैसे कुछ क्षेत्रों में काम के तरीके की वजह से 'घर से काम करने की नीति' संभव नहीं हैं।

कंपनी के भागीदार अखिल चंदना ने कहा, ‘‘यह जरूरी है कि संगठन नयी कार्य व्यवस्था, बदलते नियामकीय परिदृश्य और कर्मचारियों की अपेक्षाओं को देखते हुए अपने प्रभाव क्षेत्रों की समीक्षा और मूल्यांकन करें। इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि एचआर सिस्टम (मानव संसाधन प्रणाली) और प्रक्रियाएं आंतरिक एवं बाहरी दोनों हितधारकों की जरूरतों को पूरा करने के लिहाज से बनी हों और एकीकृत हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?