लाइव न्यूज़ :

नायका, अडाणी विल्मर, स्टार हेल्थ सहित छह कंपनियों को सेबी से आईपीओ के लिए हरी झंडी

By भाषा | Updated: October 18, 2021 13:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर नायका, अडाणी विल्मर और स्टार हेल्थ एंड अलायड इंश्योरेंस सहित छह कंपनियों को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मंजूरी मिल गई है।

इनके अलावा पेन्ना सीमेंट इंडस्ट्रीज, लेटेंट व्यू एनालिटिक्स तथा सिगाची इंडस्ट्रीज को भी नियामक से आरंभिक शेयर बिक्री की अनुमति मिली है।

इन कंपनियों ने सेबी के पास आईपीओ के लिए शुरुआती दस्तावेज मई और अगस्त के बीच जमा कराए थे। सेबी के ‘अपडेट’ के अनुसार, इन कंपनियो को आईपीओ के लिए बाजार नियामक का ‘निष्कर्ष’ 11 से 14 अक्टूबर के बीच मिला।

किसी भी कंपनी को आईपीओ लाने के लिए सेबी का निष्कर्ष जरूरी होता है।

दस्तावेजों के अनुसार सौंदर्य उत्पाद नायका का परिचालन करने वाली ऑनलाइन मार्केटप्लेस एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स लि. आईपीओ के तहत 525 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। वहीं उसके प्रवर्तक तथा मौजूदा शेयरधारक 4,31,11,670 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे। मर्चेंट बैंकिंग सूत्रों ने कहा कि इस आईपीओ से 3,500 से 4,000 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है।

अडाणी विल्मर के आईपीओ के तहत 4,500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। स्टार हेल्थ एंड अलायड इंश्योरेंस कंपनी के आईपीओ के तहत 2,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा प्रवर्तक और मौजूदा शेयरधारक 6,01,04,677 इक्विटी शेयरों का ओएफएस लाएंगे।

हैदराबाद की पेन्ना सीमेंट के आईपीओ के तहत 1,300 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और 250 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश लाई जाएगी।

लेटेंट व्यू एनालिटिक्स के आईपीओ के तहत 474 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं एक प्रवर्तक और मौजूदा शेयरधारक 126 करोड़ रुपये का ओएफएस लाएंगे। सिगाची इंडस्ट्रीज के आईपीओ के तहत 76.95 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी।

इन सभी छह कंपनियों को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?