लाइव न्यूज़ :

एसबीआई समेत छह बैंकों ने वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी आईबीबीआईसी में हिस्सेदारी खरीदी

By भाषा | Updated: July 27, 2021 22:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) समेत छह बैंकों ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने वित्तीय प्रौद्योगिकी मंच आईबीबीआईसी में हिस्सेदारी खरीदी है।

एसबीआई के अलावा अन्य बैंक एक्सिस बैंक, इंडियन बैंक, यस बैंक, आईडीबीआई बैंक और आईसीआईसीआई बैंक हैं। इनमें एसबीआई, एक्सिस बैंक, इंडियन बैंक, यस बैंक और आईडीबीआई बैंक ने 5.55- 5.55 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। यह हिस्सेदारी 50,000-50,000 शेयर के बराबर है। इसके लिये 5-5 लाख रुपये का भुगतान किया गया है।

बैंकों ने अल-अलग शेयर बाजारों को दी जानकारी में यह बताया।

इन बैंकों के अलावा आईसीआईसीआई बैंक ने 4.9 लाख रुपये में 5.44 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है।

इस साल मई में स्थापित, आईबीबीआईसी मंच भारतीय वित्तीय सेवा क्षेत्र को डिस्ट्रिब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी (डीएलटी) समाधान प्रदान करता है।

डीएलटी को आमतौर पर ब्लॉकचेन तकनीक के रूप में जाना जाता है। यह विकेन्द्रित डिजिटल डाटाबेस के सुरक्षित कामकाज की एक व्यवस्था है। यह क्रिप्टोग्राफी का उपयोग करके सुरक्षित रूप से जानकारी रखता है।

बैंकों ने कहा कि आईबीबीआईसी में इक्विटी हिस्सेदारी का उद्देश्य वित्तीय सेवा क्षेत्र के लिए डीएलटी समाधान प्रदान करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?