लाइव न्यूज़ :

भारत में स्थिति दुखद: आदित्य मित्तल

By भाषा | Updated: May 3, 2021 19:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन मई भारत में कोविड-19 महामारी के बढ़ते कहर के बीच दुनिया की सबसे बड़ी स्टील निर्माता कंपनी आर्सेलरमित्तल के सीईओ आदित्य मित्तल ने सोमवार को कहा कि देश में स्थिति काफी दुख पहुंचाने वाली है।

भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल आर्सेलरमित्तल कंपनी के मालिक हैं। आर्सेलरमित्तल का मुख्यालय यूरोप के लक्जमबर्ग में है और दुनिया के 150 देशों में कंपनी काम कर रही है।

आर्सेलरमित्तल निप्पन स्टील इंडिया लिमिटेड (एएमएनएस) के एक ट्वीट के अनुसार उसके चैयरमैन आदित्य मित्तल ने कहा, "भारत में स्थिति बेहद दुखद है और इसपर दुनिया भर का ध्यान है। जरूरी है कि सभी देश और कंपनियां अपने संसाधनों को यहां मदद के लिये जुटायें। आर्सेलरमित्तल अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है।"

आसेलर मित्तल निप्पोन स्टील इंडिया एक संयुकत उद्यम कंपनी है। इसमें आर्सेलर मित्तल और जापान स्थित निप्पोन स्टील कार्पोरेशन की 60:40 की हिस्सेदारी हे।

फरवरी, 2021 में आदित्य ने अपने पिता लक्ष्मी निवास मित्तल की जगह आर्सेलर मित्तल में कंपनी के सीईओ का पद संभाला था।

पिछले सपताह ही कंपनी ने गुजरात सरकार के साथ गठबंधन में हजीरा में 250 बिस्तरे का अस्पताल बनाने की घोषणा की थी। आदित्य ने कहा कि इस स्वास्थ्य सुविधा का विस्तार कर इसे 1,000 बिस्तरों वाला स्वास्थ्य केन्द्र बनाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?