लाइव न्यूज़ :

सीतारमण ने आरबीआई बोर्ड को सरकार की प्राथमिकताओं से कराया अवगत

By भाषा | Updated: February 16, 2021 18:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 फरवरी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड को सरकार की प्राथमिकताओं से अवगत कराया। आम बजट के बाद आरबीआई बोर्ड की यह पहली बैठक थी जो वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से हुई और इसे सीतारमण ने भी संबोधित किया।

परंपरा के अनुसार, वित्त मंत्री हर साल बजट प्रस्तुति के बाद आरबीआई तथा बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के बोर्ड सदस्यों के साथ बैठक करते/करती हैं।

आरबीआई ने एक बयान में कहा कि वित्त मंत्री ने आरबीआई केंद्रीय बोर्ड की 587वीं बैठक को संबोधित किया और सदस्यों को बजट में महत्वपूर्ण पहल तथा सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में बताया।

बयान के अनुसार, ‘‘बजट पर वित्त मंत्री की सराहना करते हुए बोर्ड के सदस्यों ने सरकार के विचार के लिये कई सुझाव दिये।’’

केंद्रीय निदेशक मंडल ने 2021-22 के बजट की प्रस्तुति के बाद अपनी पहली बैठक में वर्तमान आर्थिक स्थिति की भी समीक्षा की।

बयान में कहा गया, ‘‘बोर्ड ने अपनी बैठक में वर्तमान आर्थिक स्थिति, वैश्विक व घरेलू चुनौतियों और रिजर्व बैंक के संचालन के विभिन्न क्षेत्रों की समीक्षा की, जिसमें बैंकों में शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत करने के तरीके भी शामिल हैं।’’

मंगलवार को हुई बैठक की अध्यक्षता आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने की।

बोर्ड में सरकार के नामित निदेशक ‘वित्तीय सेवा सचिव देबाशीष पांडा और आर्थिक मामलों के सचिव तरुण बजाज’ भी बैठक में शामिल हुए।

सीतारमण के अलावा, वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, वित्त सचिव अजय भूषण पांडे और निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग के सचिव तुहिन कांत पांडे भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!