लाइव न्यूज़ :

सीतारमण का डीआरआई अधिकारियों से प्रत्येक मामले को तेजी से तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने का आह्वान

By भाषा | Updated: December 4, 2021 13:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों से प्रत्येक मामले को तेजी से तार्किक निष्कर्ष पर पहुंचाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इससे हम तस्करी जैसे आर्थिक अपराधों पर अंकुश लगा सकेंगे।

सीतारमण ने शनिवार को डीआरआई के 64वें स्थापना दिवस पर अपने संबोधन में कहा कि तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचना महत्वपूर्ण है, लेकिन हम तेजी से यह काम करेंगे, तो इस तरह के लोगों पर अंकुश लगा सकेंगे, जो ऐसी गतिविधियों को आगे बढ़ाते हैं।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के तहत राजस्व आसूचना निदेशालय तस्करी रोकने के लिए सरकार की खुफिया और प्रवर्तन एजेंसी है।

सीतारमण ने क्षमता निर्माण पर जोर दिया, ताकि अधिकारी तेजी से खुफिया जानकारी हासिल कर समय पर कार्रवाई कर सकें।

वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘आपको बहुत सारी खुफिया जानकारी मिलती है, लेकिन कभी-कभी और कई बार यह तय करना मुश्किल होता है कि क्या यह वास्तव में कार्रवाई योग्य है। क्षमता निर्माण इसलिए जरूरी है, ताकि आप यह पहचान सकें कि कौन की खुफिया सूचना कार्रवाई योग्य है।’’

उन्होंने कहा कि डीआरआई जैसी एजेंसियां ​​अपने अनुभव के आधार पर वे तरीके तय कर सकती हैं, जिनके जरिये इस तरह की अवैध गतिविधियों को रोका जा सकता है।

उन्होंने डीआरआई को देश में ‘डंप’ कि जा रहे जहरीले कचरे के संबंध में सतर्क रहने को भी कहा।

सीतारमण ने कहा, ‘‘उभरती अर्थव्यवस्थाओं ने जिस तरह से दशकों से पुन:चक्रीकरण (रिसाइकल) करने की क्षमता का निर्माण किया है, ऐसे में मुझे आशंका है कि हमारे तटों पर जहरीले कचरे को लाने और उसे वहां ‘डंप’ करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह एक ऐसा क्षेत्र है जिस पर डीआरआई को और अधिक सक्रिय रहने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?