लाइव न्यूज़ :

सीतारमण ने बीमा कंपनियों के प्रमुखों से दावों का तेजी से निपटान करने को कहा

By भाषा | Updated: June 5, 2021 19:43 IST

Open in App

यी दिल्ली, पांच जून वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कोविड-19 से लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज (पीएमजीकेपी) की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बीमा कंपनियों से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) के तहत के दावों का तेजी से निपटान करने को कहा।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि बीमा कंपनियों के प्रमुखों के साथ वर्चुअल बैठक में वित्त मंत्री ने इन योजनाओं के तहत जरूरी दस्तावेजीकरण की प्रक्रिया को तर्कसंगत बनाने पर जोर दिया जिससे दावों का निपटान तेजी से किया जा सके।

सीतारमण ने कहा कि पीएमजीकेपी योजना के तहत अब तक 419 दावों का निपटान किया गया है और नामितों के खातों में 209.5 करोड़ रुपये डाले गए हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि राज्यों द्वारा दस्तावेज भेजने में देरी के मुद्दे के हल को एक नई प्रणाली तय की गई है। इसके तहत जिला मजिस्ट्रेट द्वारा एक सामान्य प्रमाणपत्र तथा नोडल राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा इसकी पुष्टि दावों के निपटान के लिए पर्याप्त होगी।

सीतारमण ने न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी के प्रयासों की सराहना की। इस योजना प्रबंधन की जिम्मेदारी इसी कंपनी की है। उन्होंने लद्दाख का उदाहरण दिया जहां जिला मजिस्ट्रेट का प्रमाणपत्र मिलने के चार घंटे के अंदर दावे का निपटान कर दिया गया है।

वित्त मंत्री ने राज्यों को निर्देश दिया कि वे स्वास्थ्य कर्मियों के कोविड-19 दावों का निपटान प्राथमिकता के आधार पर करें।

पीएमजेजेबीवाई के तहत कुल 9,307 करोड़ रुपये के 4.65 लाख दावों का निपटान किया गया है। वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीआई) की भी समीक्षा की। 31 मई, 2021 तक 1,629 करोड़ रुपये कुल 82,660 दावों का निपटान किया गया है।

वित्त मंत्री ने बीमा कंपनियों और बैंकों द्वारा दावों के तेजी से निपटान के लिए हालिया प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान बीमा कंपनियों के अधिकारियों को मृत बीमाधारक के नामित के प्रति सहानुभूति दिखानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?