लाइव न्यूज़ :

सीतारमण ने डीआरआई, सीमा शुल्क विभाग को आर्थिक अपराधियों पर सख्ती बरतने को कहा

By भाषा | Updated: December 4, 2020 23:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) और सीमा शुल्क विभाग से यह सुनिश्चित करने को कहा कि वे आर्थिक अपराध करने वालों से सख्ती से निपटे।

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के अंतर्गत आने वाले डीआरआई के 63वें स्थापना दिवस के मौके पर उन्होंने अधिकारियों को खासकर कोविड के दौरान उनके कामकाज और सराहनीय सेवा के लिये बधाई दी।

आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘वित्त मंत्री ने डीआरआई के अधिकारियों को मुस्तैदी के साथ अपना काम जारी रखने के लिये प्रोत्साहित किया.... और डीआरआई तथा सीमा शुल्क विभाग से यह सुनिश्चित करने को कहा कि वे आर्थिक अपराध करने वालों की जवाबदेही तय करे और उनसे सख्ती से निपटे।’’

मंत्री ने इस मौके पर ‘भारत में तस्करी रिपोर्ट 2019-20’ भी जारी की। इसमें सोना और विदेशी मुद्रा की तस्करी, मादक पदार्थ, वाणिज्यिक धोखाधड़ी की प्रवृत्ति आदि का विश्लेषण किया गया है।

वित्त सचिव अजय भूषण पांडे ने कहा कि डीआरआई ने सक्रियता के साथ वाणिज्यिक धोखाधड़ी और सीमा पार तस्करी के कुछ मामलों को सामने लाकर अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कानून के प्रभावी तरीके से लागू करने के लिये आंकड़ों का विश्लेषण और एजेंसियों के बीच आंकड़ा/जानकारी साझा करने की जरूरत पर बल दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार