लाइव न्यूज़ :

निवेशकों के बीच बढ़ रही है सिप की लोकप्रियता, अप्रैल-अक्टूबर में मिला 67,000 करोड़ रुपये का निवेश

By भाषा | Updated: November 21, 2021 15:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर म्यूचुअल फंड उद्योग में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान या सिप के जरिये निवेश चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह (अप्रैल-अक्टूबर) में 67,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। यह खुदरा निवेशकों के बीच सिप की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। वित्त वर्ष 2020-21 में इस निवेश माध्यम से 96,080 करोड़ रुपये का निवेश आया था।

पिछले पांच साल में म्यूचुअल फंड सिप का योगदान दोगुना से भी ज्यादा हो गया है। 2016-17 में यह आंकड़ा 43,921 करोड़ रुपये रहा था।

आंकड़ों के अनुसार, सिप के जरिये मासिक संग्रह का आकंड़ा भी अक्टूबर में 10,519 करोड़ रुपये के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सितंबर में यह 10,351 करोड़ रुपये रहा था।

इसके साथ ही प्रबंधन-अधीन सिप परिसंपत्तियों (एयूएम) का आंकड़ा भी अक्टूबर के अंत तक बढ़कर 5.53 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो मार्च के अंत तक 4.28 लाख करोड़ रुपये था। पिछले पांच साल में सिप एयूएम में सालाना आधार पर 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो म्यूचुअल फंड उद्योग के कुल संपत्ति आधार की वृद्धि का दोगुना है।

अक्टूबर में सिप निवेश के कुल 23.83 लाख नए पंजीकरण हुए। चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह अप्रैल-अक्टूबर के दौरान कुल पंजीकरण 1.5 करोड़ पर पहुंच गया। यह पिछले पूरे वित्त वर्ष में हुए 1.41 करोड़ नए सिप पंजीकरण से भी अधिक है।

फिलहाल म्यूचुअल फंड कंपनियों के पास 4.64 करोड़ सिप खाते हैं जिनके जरिये निवेशक लगातार म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस