लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने विदेशी कर्मियों को लेकर चिंताओं पर ध्यान देने की जरूरत पर जोर दिया

By भाषा | Updated: August 8, 2021 20:03 IST

Open in App

सिंगापुर, आठ अगस्त सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली एच लूंग ने रविवार को विदेशी वर्क परमिट धारकों को लेकर सिंगापुर के लोगों की चिंताओं को दूर करने की जरूरत पर जोर दिया। देश के लोगों में प्रवासी पेशेवरों के हाथों नौकरियां गंवाने को लेकर चिंता बढ़ रही है।

प्रधानमंत्री ली ने सोमवार को मनाए जाने वाले सिंगापुर के 56 वें राष्ट्रीय दिवस से पहले टेलीविजन के जरिए एक सार्वजनिक संबोधन में कहा कि सिंगापुर के लोग समझते हैं कि सिंगापुर को उस प्रतिभा और विशेषज्ञता का स्वागत करने की जरूरत है जिसकी देश की अर्थव्यवस्था को आवश्यकता है।

उन्होंने कहा, "हमें वर्क परमिट (काम करने की मंजूरी) धारकों को लेकर सिंगापुर के लोगों की चिंताओं को दूर करना चाहिए।"

प्रधानमंत्री ने कहा, "वर्क परमिट धारक हमारी अर्थव्यवस्था का विस्तार करने और हमारे लिए अधिक अवसर पैदा करने में मदद करते हैं। जब हम अपने स्वयं के कार्यबल को दुनिया भर के कौशल के साथ जोड़ते हैं तो इससे ज्यादा कंपनियों को यहां निवेश करने में मदद मिलती है और देश के लोगों के लिए रोजगार के ज्यादा अवसर पैदा होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित