लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर संसद ने भारत के साथ एफटीए के तहत रोजगार पर विपक्ष के प्रस्ताव को खारिज किया

By भाषा | Updated: September 15, 2021 12:23 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 15 सितंबर सिंगापुर की संसद ने बुधवार को एक प्रस्ताव को खारिज कर दिया, जिसमें भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की बात कही गई थी।

इस प्रस्ताव का विरोध करने वालों ने आरोप लगाया कि इसके जरिए भारतीय पेशेवरों द्वारा देश के घरेलू कामगारों के रोजगार को छीनने का रास्ता खुल जाएगा।

समाचार चैनल न्यूज एशिया की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार दोपहर को शुरू हुई और आधी रात तक चली एक बहस के बाद 2005 के सिंगापुर-भारत व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए) को संसद ने खारिज कर दिया।

सत्तारूढ़ पीपुल्स एक्शन पार्टी (पीएपी) के पूर्ण बहुमत वाली संसद ने सिंगापुर के लोगों की नौकरी और आजीविका सुरक्षित करने वाले एक प्रस्ताव को भी पारित किया।

विपक्षी प्रोग्रेस सिंगापुर पार्टी (पीएसपी) ने भारत के साथ सीईसीए का बार-बार जिक्र किया है कि कैसे सिंगापुर के लोग विदेशियों से हार गए हैं।

पीएसपी के सांसद लेओंग मुन वाई ने सरकार से आग्रह किया था कि वह विदेशी प्रतिभा नीति और सीईसीए जैसे एफटीए के प्रावधानों के कारण व्यक्तियों की मुक्त आवाजाही के चलते नौकरियों और आजीविका को लेकर सिंगापुर के लोगों के बीच व्यापक चिंता को दूर करने के लिए तत्काल और ‘‘ठोस कार्रवाई’’ करे।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इस बात से सहमत नहीं हो सकती है कि सीईसीए सिंगापुर के लिए लाभकारी है। जुलाई 2021 में विपक्ष द्वारा शुरू की गई एक बहस के बाद सीईसीए पर यह दूसरी बहस थी।

भारत और सिंगापुर के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईसीए) पर 29 जून 2005 को हस्ताक्षर किए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम