लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर एयरलाइंस ने कहा उसके साथ अक्सर यात्रा करने वालों की जानकारी में सेंध

By भाषा | Updated: March 5, 2021 11:36 IST

Open in App

सिंगापुर, पांच मार्च सिंगापुर एयरलाइंस ने कहा है कि उसके विमानों से अकसर यात्रा करने वाले करीब 5,80,000 कृषफ्लायर और पीपीएस सदस्यों के आंकड़ों को चुराया गया है।

एक चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक इस सेंधमारी में हवाई परिवहन सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी एसआईटीए की यात्री सेवा प्रणाली सर्वर की भी संलिप्तता रही है।

इस राष्ट्रीय विमानन कंपनी ने कहा है, ‘‘सिंगापुर एयरलाइंस (एसआईए) हालांकि एसआईटीए पीएसएस का ग्राहक नहीं है, लेकिन एसआईटीए पीएसएस सर्वर में हुई इस सेंधमारी से उसके कुछ कृषफ्लायर और पीपीएस सदस्यों को प्रभावित किया है। ’’

कृषफ्लायर अकसर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सिंगापुर एयरलाइंस द्वारा चलाये जाने वाला कार्यक्रम है।

एसआईए ने हालांकि कहा है कि आंकड़ों की इस चोरी में उसके कृषफ्लायर और पीपीएस सदसयों के पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड और अन्य ग्राहक संबंधी जानकारी की चोरी शामिल नहीं है।

स्टार अलांयस की सभी सदस्य एयरलाइन उनके साथ अक्सर यात्रा करने वाले यात्रियों के एक सीमित सेट कार्यक्रम की जानकारी अलायंस को देते हैं जिसे अन्य एयरलाइंस सदस्यों को भेजा जाता है। इनमें से एक स्टार अलांयस सदस्य एयरलाइन एसआईटीए पीएसएस ग्राहक है। इसी के परिणामस्वरूप एसआईटीए को अक्सर यात्रा करने वालों के सीमित डेटा तक पहुंच हो गई जिसमें सिंगापुर एयरलाइंस भी शामिल है।

उधर, एसआईटीए ने इसकी पुष्टि करते हुये एक अलग वक्तव्य में कहा है कि वह साइबर हमले का शिकार हुआ है जिसकी वजह से डेटा सुरक्षा की यह घटना हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत