लाइव न्यूज़ :

‘सरल टर्म’ बीमा पॉलिसियों का प्रीमियम ऊंचा रहने की संभावना

By भाषा | Updated: December 31, 2020 20:37 IST

Open in App

कोलकाता, 31 दिसंबर नयी ‘सरल जीवन बीमा’ पॉलिसियों का प्रीमियम इसी तरह की अन्य पॉलिसियों के मुकाबले काफी ऊंचा रहने की संभावना है। ‘सरल जीवन बीमा’ पॉलिसी एक मानक सावधि (टर्म) बीमा योजना है। बीमा नियामक इरडा ने सभी बीमा कंपनियों से एक जनवरी से इसे पेश करने के लिए कहा है।

कोरोना काल में भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने दो मानक कोविड-19 बीमा सुरक्षा पॉलिसियां बनायी थीं। इसी के बाद उसकी ओर से मानक टर्म बीमा योजना का विचार रखा गया। इसका मकसद विभिन्न कंपनियों के मौजूदा टर्म प्लानों के अलग-अलग नियमों से अलग एक मानक टर्म बीमा पॉलिसी लाना है।

सरल जीवन बीमा पॉलिसी के डिजाइन में शामिल एक बीमा कंपनी के शीर्ष अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से बृहस्पतिवार को कहा कि इसका प्रीमियम काफी ऊंचा रहने की संभावना है। कंपनियों ने कमजोर तबके के लिए जारी की जाने वाली इस पॉलिसी के लिए अपनी आधार प्रीमियम दरों में 200 से 400 प्रतिशत बढ़ोतरी की मांग की है।

उन्होंने कहा कि यदि इस उत्पाद का प्रीमियम मौजूदा पॉलिसियों के अनुरूप नहीं होगा तो लोग इसे लेना ही पसंद नहीं करेंगे और यह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय