लाइव न्यूज़ :

सिंपल एनर्जी ने ई-स्कूटर पेश किया, कीमत 1.09 लाख रुपये

By भाषा | Updated: August 16, 2021 17:35 IST

Open in App

मुंबई, 16 अगस्त बेंगलुरु की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) कंपनी सिंपल एनर्जी ने अपना प्रमुख ई-स्कूटर सिंपल वन पेश किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,09,999 रुपये है।

सिंपल एनर्जी ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि यह स्कूटर 15 अगस्त को उतारा गया।

बयान में कहा गया है कि सिंपल वन में 4.8 केडब्ल्यूएच की लिथियम आयन बैटरी लगी है। कंपनी ने कहा कि इस स्कूटर की अधिकतम गति सीमा 105 किलोमीटर प्रति घंटे की है। यह चार राइडिंग मोड... इको, राइड, डैश और सोनिक में चल सकता है। राइडिंग मोड तक 7 इंच के टचस्क्रीन पैनल के जरिये पहुंचा जा सकता है।

सिंपल एनर्जी के संस्थापक मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुहास राजकुमार ने कहा, ‘‘हम पिछले साढ़े तीन साल से इन दिन का इंतजार कर रहे थे। हम ईवी उद्योग में उचित बदलाव लाना चाहते हैं।’’

यह स्कूटर 13 राज्यों..... कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, गोवा, उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब में पेश किया गया है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर फेम दो के तहत 60,000 रुपये तक की सब्सिडी के लिए पात्र है। कंपनी ने कहा कि राज्यवार सब्सिडी के हिसाब से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का दाम विभिन्न स्थानों पर भिन्न-भिन्न हो सकता है। सिंपल वन की बुकिंग खुल गई है। इसकी बुकिंग 1,947 रुपये से शुरू होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित