₹21000 गिरी चांदी की कीमत, रिकॉर्ड पर पहुंचकर धड़ाम हुई कीमत

By संदीप दाहिमा | Updated: December 29, 2025 16:23 IST2025-12-29T16:23:06+5:302025-12-29T16:23:06+5:30

आज चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में चांदी का भाव बढ़कर करीब 2.54 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था, लेकिन इसके बाद अचानक गिरावट आ गई।

Silver-Price-falls-21000-after-hitting-record-high | ₹21000 गिरी चांदी की कीमत, रिकॉर्ड पर पहुंचकर धड़ाम हुई कीमत

₹21000 गिरी चांदी की कीमत, रिकॉर्ड पर पहुंचकर धड़ाम हुई कीमत

Highlights₹21000 गिरी चांदी की कीमत, रिकॉर्ड पर पहुंचकर धड़ाम हुई कीमत

आज चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में चांदी का भाव बढ़कर करीब 2.54 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था, लेकिन इसके बाद अचानक गिरावट आ गई। MCX पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी के दाम में दोपहर के समय महज एक घंटे में करीब 21 हजार रुपये की कमी दर्ज की गई। इस गिरावट के बाद चांदी का भाव फिसलकर लगभग 2.33 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गया।

चांदी की कीमतों में यह कमजोरी सिर्फ घरेलू बाजार तक सीमित नहीं रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। हालांकि, बीते कुछ समय से चांदी की कीमतों में तेज बढ़त रही है। इस साल अब तक चांदी ने करीब 181 फीसदी का रिटर्न दिया है, जो सोने से भी बेहतर माना जा रहा है।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक चांदी के सीमित स्टॉक और उद्योग व निवेशकों की बढ़ती मांग इसकी कीमतों को सहारा दे रही है। औद्योगिक इस्तेमाल के साथ-साथ निवेश के रूप में भी चांदी की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे बाजार में तेज हलचल बनी हुई है।

English summary :
Silver prices witnessed sharp volatility in today’s trade. After hitting a record high of around ₹2.54 lakh per kg in early session, MCX silver futures fell by nearly ₹21,000 within an hour, slipping to around ₹2.33 lakh per kg. The decline was not limited to India, as global markets also showed fluctuations. Despite the fall, silver has delivered strong returns this year due to limited supply and rising industrial and investment demand.


Web Title: Silver-Price-falls-21000-after-hitting-record-high

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे