हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

By भाषा | Updated: March 9, 2021 17:37 IST2021-03-09T17:37:08+5:302021-03-09T17:37:08+5:30

Silver futures rise on spot demand | हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, नौ मार्च मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को चांदी वायदा कीमत 526 रुपये की तेजी के साथ 66,378 रुपये प्रति किलो हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के मई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 526 रुपये यानी 0.8 प्रतिशत की तेजी के साथ 66,378 रुपये प्रति किलो हो गयी जिसमें 12,232 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के कारण कारोबारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिसकी वजह से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी की कीमत 1.25 प्रतिशत की तेजी के साथ 25.59 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Silver futures rise on spot demand

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे