हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

By भाषा | Updated: September 20, 2021 20:53 IST2021-09-20T20:53:21+5:302021-09-20T20:53:21+5:30

Silver futures rise on spot demand | हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली, 20 सितंबर मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को चांदी की कीमत 93 रुपये की तेजी के साथ 60,085 रुपये प्रति किलो हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के दिसंबर डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 93 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,085 रुपये प्रति किलो हो गया। इस वायदा अनुबंध में 13,601 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी आने का कारण घरेलू बाजार में तेजी के रुख के मद्देनजर कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 22.48 डालर प्रति औंस हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Silver futures rise on spot demand

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे